पलामूः नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति तो पीट-पीटकर मार डाला
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सूर्यदेव चौधरी के रूप में हुई है। सूर्यदेव अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया हुआ था, जहां किसी बात पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बुधवार की देर रात को वह घायल अवस्था में ही अपने घर पहुंचा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

अन्य परिवार के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यदेव चौधरी का बुधवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। लड़ाई-झगड़े के बाद मृतक सूर्यदेव के पिता रामकेश चौधरी और के बाद उसकी पत्नी रबदा गांव के कवाल टोला स्थित अपने मायके चली गई थी। ससुराल से मायके की दूरी करीब 4 किलोमीटर की है। इधर देर शाम पत्नी को मनाने सूर्यदेव ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घायल अवस्था में वह किसी तरह अपने घर पहुंचा फिर वहां परिजनों को ससुराल में हुई पिटाई की बात करते हुए बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे मेलडी नगर स्थित पीएमसीएच ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरे मामले की सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना चैनपुर थाना को दे दी गई है। गुरुवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने ले गई। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications