Money Laundering Case: ईडी की पूछताछ में आज शामिल नहीं होंगे हेमंत सोरेन, जांच एजेंसी से मांगा वक्त

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि सूत्रों ने दावा किया है कि सोमवार को सीएम जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे। उनके वकीलों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का हवाला देते हुए और ज्यादा वक्त मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह की वजह से सीएम काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे। इसके अलावा डुमरी सीट पर उपचुनाव भी है। ऐसे में उनकी ओर से ईडी से वक्त मांगा गया है। हालांकि मामले में अभी तक ईडी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hemant Soren

दरअसल झारखंड के साहेबगंज जिले में अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ईडी कर रही। इसी मामले में सीएम सोरेन से पूछताछ होनी थी। मुख्यमंत्री से पिछले साल नवंबर में भी 1000 करोड़ रुपये के कथित अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की गई थी।

आरोपों के मुताबिक सीएम सोरेन के पास ही राज्य के खनन मंत्रालय का जिम्मा है। 2021 में खुद को उन्होंने खनन पट्टा देकर नियमों का उल्लंघन किया। इसके अलावा खनन के पैसे से मनी लॉन्ड्रिंग भी हुई, ऐसे में ईडी इस केस की जांच कर रही है।

सीएम ने क्या कहा?
हेमंत सोरेन ने ईडी के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक आदिवासी नेता को परेशान कर रही है। इसी वजह से उसने केंद्रीय एजेंसी को उनके पीछे लगाया है। जिस घोटाले की बात ईडी कर रही, वो हुआ ही नहीं है।

प्रतिनिधि हो चुके हैं गिरफ्तार
ईडी ने 19 जुलाई 2022 को हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उनके कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे। दावा किया जा रहा कि उस कार्रवाई में कुछ सबूत मिले थे, जिसकी वजह से ईडी सोरेन को पूछताछ के लिए बुला रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+