बड़ी कामयाबी: झारखंड में 5 नक्सली ढेर, दो पर था 25-25 लाख रुपये का इनाम

झारखंड में पांच नक्सली ढेर किए गए हैं। उनमें से चार पर लाखों का इनाम था। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए।

naxal

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों को सोमवार को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां 5 नक्सली ढेर किए गए। ये सभी झारखंड में नक्सलवाद का जाल फैलाने में सक्रिय थे। काफी दिनों से इनकी तलाश की जा रही थी, साथ ही इनके ऊपर लाखों का इनाम भी रखा गया था। मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक चतरा में कुछ नक्सलियों के छिपे होने के खबर मिली थी। जिस पर सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जब जवान नक्सलियों के पास पहुंचे तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

पुलिस के मुताबिक इस ऑपरेशन में 5 नक्सली ढेर हुए हैं, जिसमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि दो अन्य पर सरकार ने दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा था। उनके पास से जवानों को 2 एके 47 राइफल मिली है। इलाके में कई दूसरे नक्सलियों के भी छिपे होने की खबर है, जिस पर तलाशी अभियान जारी है।

दो स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य
वैसे तो पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी देने की बात कही, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव थे। उनको जवानों ने ढेर कर दिया। दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य थे। उनके अलावा तीन अन्य नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत भी मारे गए। ये तीनों ही सब जोनल कमांडर थे।

कई नक्सलियों के घायल होने की खबर
वहीं खबर है कि ऑपरेशन में कई नक्सलियों को गोली लगी है। जिनको उनके साथी लेकर जंगल की ओर भाग गए। उनकी तलाश के लिए भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+