झारखंड सचिवालय सेवा में कार्यरत मधुरिमा आज अमिताभ बच्चन के साथ खेलेंगी KBC

झारखंड सचिवालय सेवा में वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्यरत मधुरिमा आज सोनी TV के KBC कार्यक्रम में बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ KBC खेलती नजर आएंगी। ये सचिवालय सेवा एवं राज्य के लिए गौरव की बात है। ये 2013 बैच की प्रशाखा पदाधिकारी है।

मधुरिमा ने केबीसी के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यदि आपको केबीसी में जाना है तो आप लगातार प्रयासरत रहिए। आपका प्रयास एक न एक दिन रंग जरूर लाएगा। वहां का टीमवर्क काफी सराहनीय और प्रेरणादायक है। केबीसी के टीमवर्क की तरह हमारा भी प्रयास होगा कि हम सब भी उसी प्रकार का टीमवर्क में कार्य करें।

झारखंड: मधुरिमा आज अमिताभ बच्चन के साथ खेलेंगी KBC

मधुरिमा ने कहा कि अगर आप केबीसी में जाना चाहते हैं, और सफल नहीं हो पा रहे हैं तो निराश मत होइए। लगे रहिए, एक दिन आपका प्रयास सफल होगा ही। साथ ही उन्होंने कहा कि आप वहां जाकर इनाम तो जीतते ही हैं, साथ ही आप टीवी पर आकर काफी पॉपुलर हो जाते हें।

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि आप अमिताभ बच्चन से मिलते हैं। वे बहुत ही अच्छे इंसान है। वो ऑफ कैमरे जैसे आपसे बात करते हैं, वैसे ही ऑन कैमरे भी बात करते हैं। उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनलोगों का टीमवर्क काफी अच्छा होता है। उनके कामों में बहुत एनर्जी होता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं, ये एनर्जी हमलोगों में भी आए।

संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, झारखंड

यह भी पढ़ें- जब 'केबीसी' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन, नस कटने के बाद नहीं रुका खून और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+