जब 'केबीसी' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन, नस कटने के बाद नहीं रुका खून और फिर...
अमिताभ बच्चन ने बताया कि हाल ही में उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद उनके बाएं पैर की नस कट गई थी।
Amitabh Bachchan got Injured: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अपने एक ब्लॉग में बिग बी ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद ही शॉकिंग इंसिडेंट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि हाल ही में केबीसी के सेट पर उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद उनके बाएं पैर की नस कट गई थी। एक्टर के पैर से खून रुक ही नहीं रहा था। घाव काफी गहरा था, जिसकी वजह से उनके पैर पर टांके भी आए थे। बिग बी के साथ हुए इस हादसे के बारे में जानकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

हर अपडेट शेयर करते हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला अपडेट शेयर किया और बताया कि एक दफा उनके साथ हादसा हो गया था और उनके पैर की नस कट गई थी।

बाएं पैर की कट गई थी नस
अपने ब्लॉग में अमिताभ बताते हैं कि जूते में लगे मेटल के पीस से उनके बाएं पैर की नस कट गई थी। जब काफी खूब बहने लगा, तो डॉक्टर्स की टीम ने उनकी मदद की। समय पर ट्रीटमेंट मिला, तो मेरा उपचार हो गया। हालांकि, पैर में कुछ टांके आए।

डॉक्टर्स ने बोली ये बात
एक्टर ने आगे कहा कि डॉक्टर्स ने कुछ वक्त तक उन्हें ट्रेडमिल पर चलने से मना किया है। इसके साथ ही उन्हें ज्यादा चलने-फिरने या पैर पर ज्यादा दबाव डालने से भी मना किया है।

'ब्रह्मास्त्र' में दिखे थे एक्टर
एक्टर के इस खुलासे के बाद से फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था।

'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में अमिताभ
अब अमिताभ अपनी अगली फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में हैं। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, बोमन इरानी, डैनी डेंगजोंगपा भी हैं। साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा भी अहम किरदार निभाएंगी। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications