मधुपुर उपचुनाव 2021 परिणामः JMM प्रत्याशी हफीजुल हसन ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया
देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट पर बीते 17 अप्रैल को हुए विधानसभा उपचुनाव की गिनती खत्म हो गई है। मधुपुर उपचुनाव में JMM उम्मीदवार व मंत्री हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की। 24वें राउंड की गिनती में हफीजुल हसन को 1,10,783 मत मिले। वहीं, BJP के गंगा नारायण को 105491 वोट मिले हैं। सुबह 8 बजे से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गिनती की जा रही थी। इस उपचुनाव की लड़ाई झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन और बीजेपी से गंगा नारायण सिंह के बीच थी।

वहीं झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन मतगणना केंद्र पहुंचे। वोटों की गिनती जारी है। कुल 24 राउंड में वोटों की गिनती हुई। 20वें राउंड की गिनती में BJP के गंगा नारायण आगे चल रहे थे। उन्हें 95,857 मत मिले थे। इस राउंड में भी JMM प्रत्याशी हफीजुल हसन पिछड़ गए और उन्हें 89,844 वोट मिले थे।
देवघर जिलान्तर्गत मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शांतिपूर्ण रूप से मतगणना शुरू हो चुकी है। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दें कि 17 अप्रैल को कोरोना के साये में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया था। कहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई थी। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मधुपुर के 71.60 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2019 के चुनाव की तुलना में 2.17 प्रतिशत वोट इस बार कम पड़े।












Click it and Unblock the Notifications