बोकारो रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार धमाका, कुछ पल के लिए लोगों की थम गई सांसें
बोकारो। झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन के पास बने संयुक्त संचालक और गार्ड रनिंग रूम में अचानक हुए विस्फोट के चलते अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि रनिंग रूम के किचन में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में किचन की एक दीवार पूरी तरह ढह गई। हादसे में किचन में खाना बना रहा कुक हराधन और सहयोगी सरिता को हल्की चोट आने की भी खबर है। रेलवे के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

बोकारो के एआरएन अरविंद प्रदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुक की स्थिति ठीक है। उसे इलाज के लिए आद्रा रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के आराम करने के लिए रनिंग रूम बनाया गया है। यहां इन लोगों के लिए एक किचन भी बना हुआ है। खाना बनाने का काम वेंडर को दिया गया है।
बुधवार की सुबह जब कुक और उसके सहयोगी खाना बना रहे थे उसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त थाना कि एक दीवार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और वहां रखा पूरा सामान तित-बितर हो गया। खाना बना रहे हराधन को चोट अधिक लगी है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं उसकी सहयोगी सरिता को भी हल्की चोट आई है। पहले रेलवे के अधिकारी इस घटना को लेकर बोलने से बचते हुए नजर आए लेकिन बाद में बोकारो रेलवे के एआरएम अरविंद प्रदीप ने इस घटना की पुष्टि की।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications