झारखंडः भाई की शादी में आई महिला ने डेढ़ महीने के बच्चे के साथ की खुदकुशी, दोनों की मौत

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा गांव में शनिवार की सुबह एक महिला और उसके डेढ़ माह के बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया। महिला अपने बच्चे के साथ बड़े भाई की शादी में शामिल होने मायके आई थी। इसी दौरान शुक्रवार की रात उसने अपने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद से ही महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब हो गई थी।

lohardaga woman did suicide with her son

बता दें कि मृतका के परिजन भी किसी व्यक्ति पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं। मृतका की शिनाख्त होंदगा निवासी आजम अंसारी की बेटी रजीना खातून और उसके डेढ़ माह के बेटे के रूप में की गई। रजीना की शादी एक साल पहले कूड़ु ब्लॉक के सुखमार निवासी कलाम अंसारी के साथ की गई थी। रजीना खातून अपने पति और डेढ़ माह के बेटे अब्दुल सलाम के साथ बड़े भाई बेलाल अंसारी की शादी में शामिल होने आई थी।

वहीं शुक्रवार की देर रात को कुडू थाना क्षेत्र स्थित NH-75 कुडू-रांची मेन रोड पर 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर अकेला युवक था। हादसे का कारण जिस बाइक पर तीन युवक सवार थे, उसकी रफ्तार काफी तेज होनी माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+