झारखंडः मिलने के बहाने गर्भवती लड़की को बुलाया और फिर 7 लोगों ने किया गैंगरेप और कर दी हत्या
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना पुलिस ने चेतमा गांव के जोड़ा जामुन के पास तालाब किनारे अज्ञात युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को प्रेस वार्ता के जरिये एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि 7 जुलाई को तालाब के पास से एक युवती की लाश बरामद हुई थी, जिसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी के तौर पर हुई थी।

पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया
इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस निरीक्षक धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या की वारदात में शामिल 39 वर्षीय संतोष बृजिया और 18 वर्षीय अनिल बृजिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक लड़की का बैग, ऊनी स्वेटर और ऊनी दुपट्टा भी बरामद कर लिया।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के संबंध में एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि मृतका के साथ इन दो आरोपितों के अलावा 5 अन्य आरोपितों ने चेतमा जोड़ा जामुन के पास गैंगरेप किया और इसी दौरान पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को घसीटते हुए आरोपित तालाब के गड्ढे में फेंक दिया और उसके बैग को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जंगल में फेंक दिया। चेतमा में अज्ञात शव मिलते ही पुलिस ने शव की पहचान हेतु छानबीन तेज कर दी थी ।

परिजनों ने बताया कि संतोष नाम के युवक से था युवती का संबंध
इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर पंचायत की एक युवती घर से गायब है। इसके बाद पुलिस ने युवती की कपड़ों की पहचान उसके परिजनों से कराई, जिसके बाद युवती की पहचान हुई। इसी क्रम में परिजनों ने बताया कि युवती का संबंध चेतमा निवासी संतोष बृजिया के साथ पूर्व से था।

युवक के दोस्त ने बनाया संबंध तो गर्भवती हो गई पीड़िता
इसके बाद जब पुलिस ने संतोष बृजिया से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है इसलिए पीड़िता को अपने घर में न रखकर सुग्गा बांध निवासी अनिल बृजिया के घर छोड़ दिया, जहां पीड़िता का उसके साथ संबंध बन गया और वह गर्भवती हो गई। इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और पीड़िता अपने घर चली गई।

अनिल ने मिलने के लिए बुलाया और फिर किया गैंगरेप
जिसके बाद अनिल ने साथ में काम करने के लिए बाहर जाने की बात कहकर पीड़िता को घर से बुलाया और फिर संतोष बृजिया और पांच अन्य लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications