रांचीः 8 जनवरी को होगी लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले की सुनवाई

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में रांची हाईकोर्ट में आगामी 8 जनवरी को सुनवाई होगी। कोर्ट ने राज्य सरकार से लालू प्रसाद के रिम्स के पेइंग वार्ड से केली बंगला और बंगले से वार्ड में शिफ्ट होने पर विस्तृत जानकारी मांगी थी। कोर्ट ने पूछा था कि किसके आदेश और किसके निर्णय से ऐसा किया गया था। कोर्ट ने यह भी सवाल किया था कि जब जेल अधीक्षक का कहना है कि यह निर्णय जेल प्रशासन ने नहीं लिया था तो आखिर यह निर्णय किसने और किसके कहने पर लिया।

lalu yadav jail manual violation case will be hearing on 8th january

जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में कई सवाल भी पूछे गए थे, जिनका जवाब वकील नहीं दे पाए। वहीं अस्पताल में लालू प्रसाद को सेवादार नियुक्त किये जाने के मामले में कोर्ट को बताया गया कि जेल में सेवादार देने का प्रावधान है। इस पर न्यायालय ने कहा कि यदि किसी कैदी का जेल के बाहर इलाज हो रहा है तो क्या उसे सेवादार मिल सकता है। सेवादार नियुक्त करने की प्रक्रिया क्या है। इस पर भी राज्य सरकार के पास कोई जवाब नहीं था।

इसके बाद राज्य सरकार ने मामले में संतोषजनक जवाब देने के लिए और समय की मांग की जिस पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई। न्यायालय ने अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सुनवाई 8 जनवरी के लिए स्थगित कर दी और कहा कि राज्य सरकार अगली तारीख पर पूरी तैयारी के साथ पेश हो। बता दें कि इससे पहले माले की सुनवाई के दौरान जेल अधीक्षक की तरफ से बताया गया था कि जेल के बाद कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+