एक शख्स की दो बीवियों के बीच घरेलू कलह का दर्दनाक अंत, घर में तीन की मौत से कोहराम

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेज्ञ के बिचरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घर में एक साथ तीन मौत से कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति ने दो शादी की थी। जब भी घर में दूसरी पत्नी आती थी तो विवाद शुरू हो जाता था। बीते रविवार को मुखलाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी का रविवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया।

koderma mother did consume poison with two son

सोमवार को कौशल्या बाजार गई और वहां से जहर खरीद कर ले आई। उसने अपने 8 वर्षीय बेटे आशीष और 10 वर्षीय सतीश को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। इसके बाद अचानक से तीनों की तबीयत खराब होने लगी तो घर में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कौशल्या और आशीष की मौत हो गई। जबकि सतीश को डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

मृतक कौशल्या की मां ने बताया कि मुखलाल ने दो शादी की है। एक तिलैया में और दूसरी मरकच्चो में। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना प्रभारी मौके पर टीम के साथ पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर तीनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+