खूंटीः रेप का मामला रफा-दफा कराने के लिए थाना इंचार्ज ने मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के महिला थाने की इंचार्ज को 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपित इंचार्ज मीरा सिंह ने पीड़ित से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। लेकिन 15 हजार पर मामले को सेटल करने के लिए तैयार हो गईं थी। इस पूरी घटना की जानकारी एसीबी को मिली और उनके ही थाने के चैंबर में मीरा सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

khunti woman police officer arrest in case of bribe

एसीबी की टीम ने गुरुवार को खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को नोट के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मीरा सिंह ने एक केस में मदद करने के बदले पैसे की मांग की थी, जिसकी शिकायत एसीबी से की गई। सत्यापन के बाद एसीबी ने आरोप को सही पाया और रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा फिर उन्हें अपने साथ रांची ले आई।

दरअसल, रेप के एक आरोपित बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। 15 हजार की पहली किस्त ले रही थीं तभी एसीबी ने उन्हें पकड़ लिया। शिकायतकर्ता खूंटी के बेलवागाद के बगडू निवासी नागी होरो ने बताया कि बीते 12 फरवरी को खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह ने उसे थाने बुलाया था। मीरा सिंह ने कहा कि आपका बेटा संजी होरो कहां रहता है।

इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वो सेना में है और पटना में पोस्टेड है। इस पर मीरा ने कहा कि तुम्हारे बेटा संजी होरो पर खूंटी के महिला थाने में एक लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। तुम्हारा बेटा फंस जाएगा। उसकी नौकरी चली जाएगी और वो जेल चला जाएगा। उसे बचाना चाहती हो तो 50 हजार रुपये देना होगा। महिला ने जब इनकार किया तो मीरा सिंह ने कहा कि अभी 15 हजार रुपये दो। धमकी देते हुए कहा था कि पैसे नहीं दोगी तो तुम्हारे बेटे को जेल भेज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+