झारखंडः खूंटी में प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, कहा- सिर कटेंगे लेकिन पेड़ नहीं

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के टोड़ांगकेल गांव में 6 पेड़ों के कटने पर एक गांव के लोग प्रशासन के खिलाफ उतर आए हैं। ग्रामीणों ने 6 आम के पेड़ों को काटने से मना किया था लेकिन प्रशासन ने उन्हें काट दिया, जिसके खिलाफ स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए हैं। विरोध को बढ़ता देख प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रशासन ने जब ग्रामीणों को लिखित में दिया तब ग्रामीण सड़क से हटे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सिर कटेगा लेकिन पेड़ नहीं कटने देंगे।

khunti villagers did protest against administration for cutting trees

सड़क पर प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों के हाथों में जीवन बचाओ, वृक्ष काटना बंद करो, पर्यावरण को बचाना है जैसे नारों के पोस्टर थे। दरअसल, टोड़ांगकेल गांव में आम के 6 बड़े-बड़े पेड़ प्रशासन ने काट दिये थे। इस बात से ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। इसी बात को लेकर एक फरवरी को गांव के लोग सड़क पर उतर आए। इसके पहले ग्रामीणों ने बाकायदा प्रशासन को चेतावनी दी थी लेकिन उनकी अर्जी को अनदेखी को करने पर वे भड़क गए।

पुलिस और प्रशासन के विरोध में सड़क पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों ने बकायदा रैली निकालकर प्रशासन के पेड़ काटने का विरोध किया। रैली में शामिल ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीओ सैयद रियाज अहमद, डीएसपी अमित कुमार, एलआरडीसी जितेन्द्र मुण्डा, कार्यपालक पदाधिकारी और सीओ सभी को आना पड़ा। एसडीओ ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य और वृक्ष कटाई पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है ताकि जिले में लॉ एंड आर्डर की स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य बनी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+