झारखंडः खूंटी में दो बच्चों के साथ मां ने की खुदकुशी, मामूली से झगड़े पर उठाया खौफनाक कदम
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हांसा बांध टोली के पास मौजूद कुएं से बुधवार की सुबह महिला और उसके दो बच्चों की लाश बरामद हुई है। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मंगलवार से ही घर से लापता थी। आशंका जताई जा रही है कि पति से विवाद के बाद महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पति रसु मुंडा के साथ झगड़ा के बाद गुस्साई पत्नी चंपू मुंडाइन (35) ने अपने दो बेटे 6 वर्षीय डुकरा और 3 वर्षीय हार सिंह के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। बुधवार को तीनों के शव पुलिस ने बरामद किए। मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो देखा कि कुएं में महिला व बच्चे के शव हैं। महिला के हाथ से बच्चा जकड़ा हुआ था।
गुमला में बुजुर्ग की लाश मिली
वहीं गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित बागेसेरा पंचायत के मलई गांव से पालकोट पुलिस ने बुधवार को एक कुएं से बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान मलई गांव निवासी 55 वर्षीय पूना खड़िया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पुना खड़िया सोमवार की शाम अपने घर से निकला था। जो मंगलवार शाम तक घर वापस नहीं आया। आशंका जाहिर की जा रही है कि पुना शराब के नशे में धुत होकर कुएं में गिरा होगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications