धनबादः JMM प्रमुख शिबू सोरेन के रिश्तेदार के भाई का शव तीन टुकड़ों में मिला, सिर अभी भी खोज रही है पुलिस

धनबाद। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के रिश्तेदार और सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय महामंत्री अनिल टुडू के 40 वर्षीय भाई दलदली के रहने वाले चंद्रकांत टुडू की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। उनके शव को हत्यारोपितों ने तीन टुकड़ों में कर के बदाहीटोला स्थित खेत के पुराने कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान कुएं से शव का अंग बरामद किया है। कमर से नीचे का अंग, कमर से धड़ तक का अंग निकाला जा चुका है।

jmm shibu soren relative brother killed brutally

हालांकि अभी तक मृतक का सिर बरामद नहीं किया जा सका है। सिर को खोजने के लिए कुएं में पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। चंद्रकांत के दोनों जांघों को आधा काटा गया है। बांह को भी काटा गया है। साथ ही शरीर में चोट के कई निशान हैं।

शुक्रवार सुबह बदाही टोला का ग्रामीण खेत जा रहा था। इस दौरान उक्त कुएं में तैरता मानव पैर देखा तो इसकी सूचना मांझी हड़ाम व अरुण टुडू को दी। इसके बाद मांझी हड़ाम ने घटना की सूचना धावाचिता मुखिया प्रतिनिधि मनसा राम मुर्मू और मृतक के दो भाई बीसीसीएल कर्मी बिनोद कुमार टुडू, अशोक टुडू को दी।

इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और चंद्रकांत का शव होने की आशंका पर राजगंज पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी और कतरास इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों से पूछताछ भी किया गया।

jmm shibu soren relative brother killed brutally

मृतक चंद्रकांत टुडू की पत्नी मालती देवी ने बीते गुरुवार को ही राजगंज थाने में पति के गुमशुदगी की लिखित सूचना दी थी। शिकायत देने के दूसरे दिन ही शुक्रवार को पति चंद्रकांत का शव तीन टुकड़ों में खेत के कुएं में पाया गया। चंद्रकांत के बड़े भाई बिनोद टुडू ने बताया कि 25 अगस्त मंगलवार को उनके भाई ने तबियत खराब होने का सूचना दी थी।

इसके बाद राजगंज लाकर निजी चिकित्सक से इलाज कराकर घर पहुंचा दिया था। दूसरे दिन 26 अगस्त की सुबह को भाई के बड़े पुत्र नीलेश ने अपने पिता का गुम होने की सूचना दी। बिनोद ने पुलिस के समक्ष कहा कि भाई की पत्नी ने ही हत्या कराया है। पत्नी उससे रोज मारपीट करती थी एवं खाना नहीं देती थी। बिनोद ने कहा कि 25 अगस्त को भी पत्नी ने चंद्रकांत को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। इसके बाद भाई की तबियत बिगड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+