सीएम Hemant Soren गवर्नर पर JMM नेताओं के बयान से अनजान! अपनी ही पार्टी पर सवालों से घिरे? VIDEO
Hemant Soren झारखंड में गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री हैं। गठबंधन में अक्सर दूसरे दलों के बयानों से संकट खड़ा होता है, लेकिन इस मामले में सीएम हेमंत के सामने अपनी ही पार्टी के विधायकों का बयान है।
गवर्नर के आवागमन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेताओं के बयान पर सवाल पूछे जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें इन बातों की कोई जानकारी नहीं है। वे इस मामले को देखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में तीन से पदस्थापित राज्यपाल कहीं भी आने-जाने की आजादी है। हेमंत सोरेन ने कहा, "राज्यपाल यहां 3 साल से हैं और उन्हें कहीं भी जाने पर रोक नहीं है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने समाचार एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट में कहा, जेएमएम नेताओं ने कथित तौर पर राज्यपाल के बारे में बयान दिए हैं। उन्होंने कहा, कौन क्या कहा है, इसकी जानकारी नहीं, लेकिन मैं इस पर ध्यान दूंगा।"
#WATCH | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren speaks on the Governor issue, says "The Governor is here for 3 years now, and he is not restricted from going anywhere. I do not have an idea bout what JMM leaders have said about Governor, but I will take note of it" pic.twitter.com/imeB1HF85B
— ANI (@ANI) June 26, 2023
मुख्यमंत्री ने अलग-अलग तरह से पूछे गए सवालों पर कहा, तीन साल से गवर्नर झारखंड में अपना काम कर रहे हैं। उनके साथ नजर आने को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा, गवर्नर के कहीं भी आने-जाने पर कोई रोक नहीं है।
Recommended Video
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड में सत्तारुढ़ पार्टी के कुछ नेताओं ने राज्यपाल राधाकृष्णन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। गवर्नर सीपी राधाकृष्णन के धुआंधार दौरों से असहज झामुमो नेताओं ने राजभवन से लौटाए गए विधेयकों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
बता दें कि राज्यपाल ने डोमिसाइल बिल और ओबीसी रिजर्वेशन से जुड़े विधेयकों को आपत्तियों के साथ लौटा दिया। सवालों से घिरे सीएम ने कहा कि किसी के बयान को कैसे पेश करना है, ये व्याख्या का विषय है, वे मामले को देखेंगे।
फरवरी 2023 में झारखंड के गवर्नर बनने वाले सीपी राधाकृष्णन के मामले में झारखंड में विपक्षी दल भाजपा ने झामुमो से सवाल किए हैं। JMM महासचिव के अनुसार, जिस मकसद से गवर्नर को भेजा गया है, वे उसे पूरा करने में तन-मन धन से लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications