Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में 2 चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए EC की बैठक में क्या-क्या हुआ?

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने चुनावी राज्य झारखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान संकेत दिया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के बयानों के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है।

झारखंड विधानसभा की दो दिवसीय चुनावी तैयारियों की समीक्षा लेने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले राजीव कुमार ने रांची में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्यादातर राजनीतिक दलों ने एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जब चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र जाएगी, वहां पर समीक्षा के बाद झारखंड में चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग ने 2 दिवसीय दौरे पर किस-किस के साथ बैठक की?

भारतीय चुनाव आयोग ने झारखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित कम से कम 19 राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ कई अहम और उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इन एजेंसियों में आयकर (आईटी) विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) शामिल थे। ईडी वर्तमान में बांग्लादेशियों द्वारा कथित घुसपैठ और उसके बाद महिलाओं की तस्करी के मामले की जांच कर रहा है।

इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने 23 सितंबर को जिलों के निर्वाची पदाधिकारियों, एसएसपी, एसपी, आईजी, डीआईजी आदि प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

चुनाव आयोग की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के साथ भी चुनाव को लेकर बैठक की थी। जिसमें सभी पार्टियों से पूछा गया था कि वो कितने चरणों में विधानसभा चुनाव चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'आदिवासियों को बदनाम किया, बेईमान हैं हेमंत', परिवर्तन यात्रा में मरांडी ने सोरेन को घेरा

ईडी के साथ झारखंड चुनाव को लेकर EC ने क्यों की बैठक?

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाने वाली ईडी जैसी एजेंसियों को सुचारू और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए शामिल किया गया था, खास तौर पर ऐसे राज्य में जो भ्रष्टाचार के आरोपों के इतिहास के लिए जाना जाता है। अधिकारी ने कहा, "चर्चा कानून प्रवर्तन, मतदाता सुरक्षा और चुनाव प्रचार में काले धन और अवैध संसाधनों के प्रभाव को रोकने जैसे अहम पहलुओं पर केंद्रित थी।"

स्थानीय प्रशासन, कानून प्रवर्तन निकायों और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ ईसीआई की बातचीत का उद्देश्य पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करना था।

ये भी पढे़ं- क्या वोटबैंक के लालच में आदिवासी हितों से खिलवाड़ कर रही है सोरेन सरकार? हाई कोर्ट भी कह रहा दुर्भाग्यपूर्ण

झारखंड चुनाव 2024: मतदाताओं से लेकर बूथ केंद्रों के बारे में , जानें हर जानकारी?

  • झारखंड में इस बार 2.59 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। जिसमें से लगभग 11 लाख पहली बार वोट डालने वाले युवा हैं। वहीं इस बार 1845 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी है कि विधानसभा चुनावों में 29,562 बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें से हर बूथ पर औसतन 872 मतदाता होंगे।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि 1271 वोटिंग केंद्रों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी। वहीं 139 बूथों का प्रबंधन युवा कर्मचारियों को दिया जाएगा। वहीं 48 बूथ ऐसे होंगे, जिसपर दिव्यांगों की तैनाती होगी।

ये भी पढ़ें- 'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+