Jharkhand Chunav: 'आदिवासियों को बदनाम किया, बेईमान हैं हेमंत', परिवर्तन यात्रा में मरांडी ने सोरेन को घेरा
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के चुनावी माहौल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी 'परिवर्तन यात्रा' के जरिए हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की कोशिश में है। 20 सितंबर से शुरू हुई झारखंड की परिवर्तन यात्रा का आज 22 सितंबर को दूसरा दिन है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने "परिवर्तन यात्रा" के तहत डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के भंडारिया में 'परिवर्तन सभा' को संबोधित किया।
बाबूलाल मरांडी ने 'परिवर्तन सभा' में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नारा दिया कि 'पूरे झारखंड की है यही पुकार, खत्म करेंगे झामुमो का भ्रष्टाचार।' बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधाते हुए कहा कि उन्होंने देशभर में आदिवासियों को नाम खराब कर दिया है क्योंकि वो एक बेईमान शख्स हैं।

ये भी पढे़ं- 'झारखंड में इस बार प्रचंड महापरिवर्तन होगा', BJP की परिवर्तन यात्रा में गरजे केशव प्रसाद मौर्य
झारखंड में पिछले 5 सालों से लुटेरी सरकार बैठी है: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी बोले, ''पिछले 5 सालों से लुटेरी सरकार बैठी हुई है, झूठी सरकार बैठी हुई है, जनता के साथ वादा खिलाफी करने वाली सरकार बैठी हुई है, उस सरकार का इस चुनाव में परिवर्तन करना है।''
बाबूलाल मरांडी बोले, ''हमारा संदेश साफ है कि न हम सहेंगे, न हम कहेंगे, हम बदल कर रहेंगे। हेमंत सोरेन ने तो आदिवासियों को भी बदनाम कर दिया है। वो बस नाम के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। उनके राज में आदिवासियों की हालत खराब हो रही है।''
ये भी पढ़ें- '5 लाख नौकरी तो छोड़िए, नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक...', शाह ने CM हेमंत पर उठाए सवाल
'हेमंत सोरेन बेईमान निकले, आदिवासी को बदनाम कर दिया'
बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''हेमंत सोरेन ने देशभर में आदिवासियों को बदनाम कर दिया है क्योंकि ये एकदम बेईमान आदमी हैं। इन्होंने जो झारखंड को 5 साल जैसे लुटाया है और लूटा है, उससे झारखंड को बचाना जरूरी है।'' बाबूलाल मरांडी बोले, ''ये झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं, झारखंड मुद्रा मोर्चा है। ये सिर्फ मुद्रा कमाने में लगी हुई है।''
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में आदिवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। ये सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। ये वोट तो आदिवासी के नाम पर मांगते हैं लेकिन उनको ही अब हाशिए पर डाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचारी CM की झारखंड को जरूरत नहीं', राजनाथ ने हेमंत को घेरा, कहा- हमारे नेता घोटाले में जेल नहीं जाते












Click it and Unblock the Notifications