'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार जमकर आलोचना की। भाजपा चुनाव प्रभावी शिवराज सिंह चौहान आज 23 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम की बोहरागोड़ा में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलेगा।
शिवराज ने कहा है कि वो झारखंड में जल्द ही राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लेकर आएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'झारखंड में लव जिहाद नहीं चलेगा, लैंड जिहाद नहीं चलेगा। भाजपा सरकार आने पर हमारी बहन-बेटियों की तरफ कोई आँख उठाकर नहीं देख पाएगा।'

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में रोहिंग्या बसा रही है हेमंत सरकार, ये कैसी आदिवासी अस्मिता', नड्डा ने परिवर्तन यात्रा में किए वार
उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार झारखंड में घुसपैठ करा रही है। घुसपैठिये रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं, हमारी रोटी खतरे में है।झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करेगी।
शिवराज सिंह बोले- हम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाएंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''झारखंड वालों, मैं आज आपसे ये कहने आया हूं कि हम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाएंगे। ताकि कोई विदेशी घुसपैठिया अपना आधार कार्ड न बनवा पाए, वोटर लिस्ट में अपना नाम न लिखवा पाए।''
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मैं वचन देता हूं कि भाजपा सरकार आने पर विदेशी घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा।''
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार विदेशी घुसपैठियों को बुलाती है और वोटर लिस्ट में नाम डलवाती है। हेमंत सोरेन वोट के लालच में झारखंड की माटी का सौदा कर रहा है। हेमंत सोरेन तुम पर धिक्कार है।
ये भी पढ़ें- BJP ने लिया झारखंड की 'बेटी, रोटी और माटी' को बचाने का संकल्प, क्यों हेमंत सरकार में खतरे में है आदिवासी?
शिवराज बोले- JMM यानि जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ' JMM यानि जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार चला रहे हैं हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन मूर्ख बनाते हैं। पांच साल तक कोई रोजगार नहीं दिया और जब चुनाव के दो महीने बचे तो एक-एक हजार रुपये देकर डोरे डाल रहे हैं।'
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रेत लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपको वचन देता हूं कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत फ्री में देंगे।'
ये भी पढ़ें- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications