Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनावों की तैयारियों के लिए EC की टीम पहुंची रांची, आज राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम सोमवार (23 सितंबर) को रांची पहुंची है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की टीम में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधु, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, नीतेश व्यास, मनीष गर्ग और उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार शामिल हैं।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनावों के लिए सब कुछ ठीक है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में क्यों बंद किया 2 दिन इंटरनेट? पेपर लीक रोकने का ये तरीका है? अब हाई कोर्ट ने भी हेमंत से मांगा जवाब
ECI delegation In Ranchi: आज राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी चुनाव आयोग
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, "सोमवार को चार बैठकें निर्धारित हैं। चुनाव आयोग छह राष्ट्रीय और तीन क्षेत्रीय दलों सहित नौ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ सरकारी और पुलिस अधिकारियों से बात करेगा।"
24 सितंबर के लिए क्या है चुनाव आयोग की योजना?
रवि कुमार ने बताया कि टीम मंगलवार यानी 24 सितंबर को जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों से भी मुलाकात करेगी। इन बैठकों के दौरान चुनाव तैयारियों, कानून और व्यवस्था की स्थिति और चुनाव से जुड़े अन्य मामलों के आकलन पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- झारखंड में कैसी चल रही है BJP की चुनावी तैयारी? शिवराज चौहान ने दिया अपडेट, उम्मीदवारों पर भी कही ये बात
Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024: जानिए कब तक हो सकते हैं झारखंड में चुनाव?
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिवाली और छठ पूजा खत्म होने के बाद झारखंड में चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में होने की संभावना है।
2019 में 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे। फिलहाल झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है, जिसमें कांग्रेस और राजद प्रमुख भागीदार हैं। 2019 के चुनावों में, JMM ने 30 सीटें जीतीं, भाजपा ने 25, कांग्रेस ने 16 और अन्य दलों ने 10 सीटें जीती थीं। 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 सीटें हैं।
ये भी पढ़ें- क्या वोटबैंक के लालच में आदिवासी हितों से खिलवाड़ कर रही है सोरेन सरकार? हाई कोर्ट भी कह रहा दुर्भाग्यपूर्ण












Click it and Unblock the Notifications