Jharkhand Election 2024: झारखंड में कितने चरण में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का ऐलान
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग की टीम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार 23 सितंबर को झारखंड पहुंची है। ऐसे में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि झारखंड में विधानसभा चुनाल कब होंगे?
झारखंड में चुनाव आयोग की टीम के आने से विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। वहीं झारखंड में चुनाव दिवाली और छठ के बाद ही कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनावों की तैयारियों के लिए EC की टीम पहुंची रांची, आज राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Jharkhand Vidhan Chunav 2024: कब हो सकते हैं झारखंड में विधानसभा चुनाव?
झारखंड की 81 सीटों पर इस बार चुनाव 2 से 3 चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है। संभवत नवंबर महीने के मध्य में झारखंड में चुनाव शुरू हो सकते हैं और नतीजे दिसंबर आने की संभावना है।
झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। ऐसे में चुनाव इसके पहले ही कराया जाएग। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था। 2019 में 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले BJP ने क्यों खेला 'कुर्मी कार्ड', विद्युत वरण महतो बन सकते हैं मोदी के मंत्री!
झारखंड में चुनाव आयोग की टीम, क्या है 2 दिनों की योजना?
दो दिवसीय दौरे पर आई चुनाव आयोद की टीम राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने जानकारी दी है कि सोमवार यानी आज 22 सितंबर को चार बैठक होनी है।
चुनाव आयोग आज छह राष्ट्रीय और तीन क्षेत्रीय दलों सहित नौ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेगी। वहीं चुनाव आयोग वरिष्ठ सरकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ भी बात करेगी।
वहीं 23 सितंबर को चुनाव आयोग जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों के साथ बैठक करेगी। रवि कुमार ने यह भी जानकारी दी है कि बैठकों के दौरान यह चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर बात की जाए। चुनाव आयोग का पूरा ध्यान झारखंड में शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर है।
ये भी पढ़ें- क्या वोटबैंक के लालच में आदिवासी हितों से खिलवाड़ कर रही है सोरेन सरकार? हाई कोर्ट भी कह रहा दुर्भाग्यपूर्ण












Click it and Unblock the Notifications