Jharkhand: गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुःख
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में सड़क दुर्घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्विट करके लिखा कि गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है।

सीएम सोरेन ने लिखा कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ज्ञात हो कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बाघमारा में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाघमारा में एक कार पेड़ से टकरा गई थी। आनन-फानन में शेष घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना के इंचार्ज कमलेश पासवान का कहना है कि यह दुर्घटना का शिकार कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के एक शादी से घर लौटते वक़्त उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चों सहित पांच बाकि घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें अब टीम इंडिया की 'भगवा' प्रैक्टिस जर्सी से CM ममता बनर्जी को है दिक्कत, भड़कते हुए कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications