Jharkhand Polls: हिमंत बिस्वा सरमा का दावा बढ़ रही मुस्लिम आबादी, कहा- यह है सीधा गणित

Jharkhand Population: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है और आदिवासी आबादी घट रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी में वृद्धि के पीछे घुसपैठ है।

न्यूज एएनआई से सरमा ने कहा कि,"मैंने घुसपैठियों के खिलाफ आग लगाई है। भगवान हनुमान ने भी लंका में आग लगाई थी। हमें घुसपैठियों के खिलाफ आग जलानी है और झारखंड को स्वर्ण भूमि बनाना है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी घट रही है और मुस्लिम आबादी बढ़ रही है।"

Jharkhand News

'मैं घुसपैठियों के खिलाफ आग लगाता हूं'

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मैं घुसपैठियों के खिलाफ आग लगाता हूं। भगवान हनुमान ने भी लंका में आग लगाई थी। हमें घुसपैठियों के खिलाफ आग लगानी है और झारखंड को स्वर्णभूमि बनाना है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी घट रही है और मुस्लिम आबादी बढ़ रही है।"

यह सीधा गणित है- सरमा

उन्होंने कहा कि हर मुसलमान घुसपैठिया नहीं है, लेकिन हर 5 साल में मुसलमानों की आबादी कैसे बढ़ रही है? क्या एक परिवार 10-12 बच्चे पैदा कर रहा है? अगर परिवार इतने बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से लोग बाहर से आ रहे हैं। यह सीधा गणित है। हम चुनाव जीतेंगे, लेकिन यह मुख्य प्राथमिकता नहीं है, बल्कि संथाल परगना से घुसपैठियों को बाहर निकालना और महिलाओं को न्याय दिलाना है।"

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा - 13 नवंबर और 20 नवंबर को। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+