Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand Panchayat Chunav Result: झारखंड में चुनाव परिणाम आज, पंचायत के 4 पदों का फैसला

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 | Jharkhand Panchayat Election Results 2022 | Mukhiya Chunav Jharkhand 2022 | Jharkhand Election Results | Panchayat Election in Jharkhand | Jharkhand Panchayat Election Latest News

पलामू। झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव-2022 के लिए प्रथम चरण में हुए मतदान की आज मतगणना हो रही है। सुबह होने तक कई जिलों में मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गईं, उसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि, पहले चरण में 14 मई को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1,127 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। 14 मई को ही पलामू के 6 प्रखंडों में मतदान हुआ था। यहां प्रथम चरण में 62 पंचायतों में मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1895 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। इन सभी के भाग्य का पिटारा आज खुलने जा रहा है।

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Results today | Latest News in Hindi

मतगणना केंद्र में मतों की गिनती
झारखंड के कई जिलों में चुनावी मतगणना चल रही है। इनमें से एक गिरिडीह भी है, जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जा रही है। गिरिडीह में कृषि उत्पादन बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र में मतों की गिनती की जा रही है। आज सुबह यहां डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मतगणना हॉल का निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है कि, गिरिडीह, गांडेय और जमुआ प्रखंड के 1080 पदों के लिए मतों की गिनती हो रही है। गिरिडीह के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी मतगणना चल रही है।

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Results today | Latest News in Hindi

चारों पदों के लिए कुल 30,221 उम्मीदवार
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश में आज पंचायत के चारों पदों के लिए कुल 30,221 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हो रहा है। इन उम्मीदवारों में 17,437 महिलाएं बताई गई हैं। वहीं, इस चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। कुल सीटों में ग्राम पंचायत सदस्यों की 7304, मुखिया की 1,117, पंचायत समिति सदस्यों की 1,256 तथा जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटें शामिल हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवारों की हार-जीत का पता चलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+