Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand News: अवैध संबंध छिपाने के लिए SDO ने की थी पत्नी की हत्या, रांची से गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने रविवार को हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। SDO पर उनकी पत्नी की मौत में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (मुख्यालय) अमित कुमार आनंद ने बताया कि अधिकारियों की एक टीम ने फरार चल रहे कुमार को शाम को रांची से गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी आवास में पत्नी को जला कर मारने का आरोप

जारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को लोहसिंघना पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है. उनके ऊपर पत्नी अनीता देवी की जलाकर हत्या का आरोप है. पूरा मामला बीते साल 26 दिसंबर की सुबह का है, जब एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उनकी पत्नी अनीता देवी आग से 65 फीसदी जल गई थी.

Jharkhand News

वहीं, 28 दिसंबर की सुबह इलाज के दौरान अनीता की मौत रांची के एक अस्पताल में हो गई थी. इसी घटना के बाद से वे फरार चल रहे थे।

अवैध संबंध छिपाने के लिए की हत्या

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SDO और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। SDO का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध था इस वजह से उनकी पत्नी के साथ अक्सर झड़प होती थी। अनीता अपने पति अशोक कुमार के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई थी।

वहीं कुछ दिन के बाद अनीता की जली हुई बॉडी मिली जिसके बाद लोगों को शक हो गया कि SDO ने खुद ही बीबी को जला कर मार डाला है।

ये भी पढ़ें PM Modi America Visit: ट्रम्प और मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा, एनर्जी पार्टनरशिप पर होगी विशेष फोकस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+