PM Modi America Visit: ट्रम्प और मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा, एनर्जी पार्टनरशिप पर होगी विशेष फोकस
PM Modi America Visit: पीएम मोदी 10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा करेंगे।वहीं फ्रांस के दौरे के बाद पीएम मोदी 12 फरवरी को ही अमेरिका (PM Modi America ) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय( MEA) ने पीएम मोदी के इस दौरे की जानकारी देते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया है।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी इस दौरे के दौरान रक्षा, व्यापार-निवेश, एनर्जी पार्टनरशिप, एजुकेशनल-कल्चरल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्पेस सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि USA के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर PM मोदी अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय समेत कई मंत्रालय के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेंगे।
एनर्जी ट्रेड पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद
अमेरिका भारत का छठा सबसे बड़ा एनर्जी ट्रेड पार्टनर है। वित्त वर्ष 2023-2024 में USA के भारत का हाईड्रोकार्बन व्यापार 13.6 बिलियन डॉलर था। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान एनर्जी ट्रेड पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद की जा रही है। डॉनल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं।

डॉनाल्ड ट्रम्प के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत
अपने दो दिवसीय अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।वहीं पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।
वहीं पीएम मोदी अपने हर विदेशी दौरे की तरह ही इस दौरे के दौरान भी बिजनेस लीडर से भी भारत में निवेश को लेकर चर्चा कर सकते हैं।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि,अमेरिका हाल के वर्षों में हमारी सबसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारों में से एक रही है।












Click it and Unblock the Notifications