कौन हैं रामदास सोरेन, जो बने चम्पाई सोरेन की जगह मंत्री, पहली बार कैबिनेट में हुए शामिल
Ramdas Soren News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सभी पदों और हेमंत सोरेन की मंत्रिमंडल के पद से अधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। अब चम्पाई सोरेन की झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने ली है।
चम्पाई सोरेन जहां शुक्रवार (30 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। वहीं रामदास सोरेन हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है। रामदास ने 30 अगस्त की सुबह 11 बजे शपथ ली। ये पहली बार है जब विधायक रामदास सोरेन किसी सरकार का हिस्सा बने हैं। आइए जानें कौन हैं रामदास सोरेन?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: चंपाई सोरेन से बीजेपी को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं! फिर पार्टी नेताओं को 'निराश' क्यों किया?
Who is Ramdas Soren: कौन हैं रामदास सोरेन?
🔴 रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं। रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भी हैं।
🔴 रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र के दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। पहली बार रामदास सोरेन 2009 में घाटशिला से जीते थे और दूसरी बार 2019 में घाटशिला से जीतकर विधायक बने थे।
🔴 रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन में भी सक्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने चंपई सोरेन और शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया था। रामदास सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा है।
🔴 रामदास सोरेन को पहली बार किसी सरकार में जगह मिलने जा रही है। 2019 विधानसभा चुनाव के बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें जिला परिषद में अहम पद दिया था।
🔴 कोल्हान क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा में चम्पाई सोरेन दूसरे नंबर के नेता हैं। आदिवासी समाज के बीच उनकी एक अलग पहचान भी है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को अपनी सरकार में शामिल करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, चंपई सोरेन की जासूसी से लेकर फोन टैपिंग का किया दावा!
चम्पाई सोरेन ने JMM से क्यों दिया इस्तीफा, पत्र में बयां किया दर्द
चम्पाई सोरेन ने लिखा, '' जोहार! मैं चम्पाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से विक्षुब्ध होकर, पार्टी छोड़ने को विवश हूं। अत्यंत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप के मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था एवं जिस के लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है। झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से, मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ा रहा है।''
चम्पाई सोरेन ने आगे लिखा, ''आपके (शिबू सोरेन) वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से, आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं, तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। आपके मार्गदर्शन में, झारखंड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी, मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें। सधन्यवाद!''
ये भी पढ़ें- 'JMM में अपना दर्द बयां करने के लिए कोई मंच नहीं', चंपई सोरेन ने की BJP में शामिल होने की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications