Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे रायकेला-खरसावां, जनता को दी 370 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सरायकेला-खरसावां के मैदान, खरसावां में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे नीति और नियत एक है। सीएम सोरेन ने आगे कहा कि हम जो जनता से वादा करते हैं उसे निभाते हैं। आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम से आदिवासी दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान-मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं और सेवाएं पहुंच रही है।

सीएम सोरेन ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के प्रथम चरण वर्ष 2021 में 35 लाख आवेदन सरकार को प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2022 में 55 लाख आवेदन मिले थे, इससे साबित होता है कि बीते 20 सालों में पिछली सरकार ने केवल दिखावा किया है। धरातल पर कोई काम नहीं उतारा गया था। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि 40 साल लड़कर अलग राज्य मिला। 20 बरस लड़कर हम सरकार में शामिल हुए। विकास कामैप तैयार किया गया, लेकिन विपक्ष को यह सब नहीं दिखाई देता है, क्योंकि विपक्ष टीन के चश्मे से देखता है।












Click it and Unblock the Notifications