Vasundhara Raje Untold Story: राजस्थान CM बनने से पहले जानें वसुंधरा राजे की कहानी, कौन हैं पति हेमंत सिंह?
Vasundhara Raje To Rajasthan CM Story in Hindi: तीसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल वसुंधरा राजे सिंधिया की पूरी कहानी राजा-रानी के आस-पास घूमती है। ग्वालियर के पूर्व राजघराने में जन्मी, पली-बढ़ी और धौलपुर के पूर्व राजघराने में शादी के बाद 'रानी' बनकर आईं फिर अपने दम पर राजस्थान की सियासत की 'महारानी' बन गईं।
एक साल चली वसुंधरा राजे की शादी
8 मार्च 1953 को जन्मी वसुंधरा राजे की शादी साल 1972 में 19 साल की उम्र में धौलपुर के महाराजा हेमंत सिंह से हुई। शादी सालभर चली। बेटा दुष्यंत सिंह का जन्म होने ही वाला था तब वसुंधरा राजे व हेमंत सिंह की राहें जुदा हो गई। दोनों ने तलाक ले लिया। शादी टूटने के बाद वसुंध्रा वापस ग्वालियर आकर रहने लगीं।

बेटे दुष्यंत को मिला धौलपुर महल
मायके में रहकर वसुंधरा राजे ने बेटे दुष्यंत सिंह परवरिश की। साल 1978 में दुष्यंत की नानी विजयाराजे सिंधिया ने अपने नाती की ओर से धौलपुर के महाराजा हेमंत सिंह पर संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए केस किया, जो मई 2007 में निपटा। हेमंत सिंह और दुष्यंत सिंह के बीच अदालत में हुए समझौते के तहत धौलपुर महल का मालिकाना हक दुष्यंत सिंह के पास आ गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election Result: क्या बीजेपी की बड़ी जीत से वसुंधरा होंगी मायूस, टूट सकता है ये रिवाज?
हेमंत सिंह ने की दूसरी शादी
वसुंधरा राजे के पूर्व पति हेमंत सिंह की दूसरी शादी भवानी सिंह से हुई। वहीं, वसुंधरा राजे ने दूसरी शादी नहीं की। साल 2023 के चुनाव शपथ में भी वसुंधरा राजे पति का नाम हेमंत सिंह ही लिखा है। हेमंत सिंह धौलपुर नहीं रहते। साल 1973 में दिल्ली के पंचशील मार्ग पर स्थायी रूप से बस गए। लाइमलाइट से दूर रहते हैं। धौलपुर ही 24 साल बाद पति व बेटी-दामाद के साथ एक बार आए थे।

पोते के साथ वोट देने आईं वसुंधरा
वसुंधरा राजे वर्तमान में 1-के-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी झालावाड़ में बेटा-बहू के साथ रहती हैं। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से वर्तमान सांसद हैं। इनकी शादी 11 दिसंबर 2000 को निहारिका के साथ हुई। दुष्यंत के बेटे विनय प्रताप सिंह ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाला। वसुंधरा भी वोट डालने पोते विनय प्रताप के साथ ही आई थीं।

यह भी पढ़ें- Vasundhara Raje Net Worth: सोने की भरमार मगर नहीं है एक भी कार, जानिये कितनी है वसुंधरा राजे की नेटवर्थ?
वसुंधरा राजे पांच बार MP व छह बार MLA
वसुंधरा राजे भाजपा की दिग्गज नेता हैं। झालावाड़ इनका गढ़ है। 1989 से 1999 तक वसुंधरा राजे झालावाड़ से लगातार पांच बार सांसद रहीं। इसके बाद 2003 से 2023 तक लगातार छह बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। साल 2003 में वसुंधरा राजे सिंधिया को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरी बार सीएम 2013 में सीएम बनीं। अब 2023 में तीसरी बार बनने की तैयारी में।
यह भी पढ़ें - Rajasthan CM बनने की दौड़ में शामिल Mahant Balaknath Yogi को क्यों बदलना पड़ा पिता का नाम?












Click it and Unblock the Notifications