पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, 28 जनवरी को झारग्राम में होगी विशाल रैली
रांची। Jharkhand Mukti morcha contest West bengal Assembly election झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अब पश्चिम बंगाल में भी पैर पैसारने की तैयारी कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला किया है कि वो पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी के जेएमएम झारग्राम में एक बड़ी सभा आयोजित करने वाली है। इस सभी के जरिए पार्टी चुनावी शंखनाद करने जा रही है।

हेमंत सोरेन पहुंचेंगे चुनावी सभा में
पश्चिम बंगाल में 28 जनवरी को होने वाली चुनावी महासभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन इस सभा में उपस्थित रहेंगे। JMM की ये रैली बंगाल में चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा के तौर पर होगी।
इन मुद्दों पर लड़ा जाएगा बंगाल चुनाव
जेएमएम ने बंगाल में चुनाव के लिए अपनी तैयारी भी कर रखी है। जेएमएम किन मुद्दों पर बंगाल के रण में उतरेगी उसकी भी सूची लगभग तैयार है। इनमें आदिवासी, मूलवासी इलाके में पांचवी अनुसूची लागू करना, पी-पेसा एक्ट जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही हेमंत सोरेन ने बंगाल में चुनाव लड़ने की योजना का खुलासा किया था।
पार्टी के नेताओं ने किया बंगाल का दौरा
इस दौरान झारखंड सीएम ने कहा था कि बंगाल चुनाव में जेएमएम सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं खड़ा करेगा बल्कि पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा। सीएम ने बताया था कि पार्टी नेताओं की एक टीम पश्चिम बंगाल दौरे पर है, जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रही थी। इस टीम के रिपोर्ट पर पार्टी की बंगाल चुनाव को लेकर रणनीति पर अंतिम फैसला किया जाना था।












Click it and Unblock the Notifications