कोडरमाः तालाब में नहाने गईं दो बहनों की डूबने से हो गई मौत, छोटी बहन ने घर आकर दी जानकारी

कोडरमा । झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। मृतक दोनों बहनें नाबालिग हैं। दोनों बहनों की शिनाख्त नौ वर्षीय पार्वती कुमारी व सात वर्षीय गौरी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता मनोज साव निवासी जामु के रूप में हुई है। ये दोनों बहनें अपनी एक अन्य बहन के साथ नहाने के लिए तालाब गयी थीं। लेकिन नहाने के दौरान मछली पकड़ने लगी और इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर दोनों की मौत हो गयी।

jharkhand kodarma two sister drowned in pond

जानकारी के मुताबिक मनोज साव को पांच बेटियां और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियां पार्वती, गौरी व एक पांच वर्षीय बेटी सुबह में घर से बड़का तालाब में नहाने गयी थी। इसी दौरान दो बहनें तालाब में मछली पकड़ने लगी और सबसे छोटी बहन तालाब के बाहर बैठी थी। मछली पकड़ने की लालच में दोनों बहनें गहरे पानी में चली गयीं। काफी देर तक तालाब से बाहर नहीं निकलने पर छोटी बहन ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बतायी।

मां ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीण तालाब पहुंचे और दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चियों का परिवार बहुत ही गरीब है। मजदूरी कर मनोज साव अपना और अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+