Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन के आवास पर हुई JMM कार्यकारिणी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Jharkhand News: गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षा में हुई इस बैठक में बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम और लातेहार विधायक बैजनाथ राम भी पहुंचे। ज्ञात हो कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ कई मुद्दों पर बात की गई। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक पार्टी द्वारा संघर्ष किए जाने के विषय पर चर्चा हुई।

jharkhand news

बैठक में शामिल जेएमएम नेता और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, इसके साथ ही झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने का टारगेट पर हो। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क पर जेएमएम का संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं बजट सत्र में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन द्वारा अनुमति की मांग वाली याचिका के खारिज होने पर उन्होंने कहा कि 'एक आंख में काजल एक आंख में सुरमा' पूर्व में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों को लेकर अदालत कई बार सकारात्मक फैसला दे चुका है। किन परिस्थितियों और कारणों से हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल न होने की इजाजत अदालत ने दी है, उस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने ईडी के कार्रवाई पर फिर उठाया सवाल, कहा- हेमंत बाबू पर लगे आरोप गलत हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+