Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने ईडी के कार्रवाई पर फिर उठाया सवाल, कहा- हेमंत बाबू पर लगे आरोप गलत हैं
Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी की ओर से लगाए गए सभी आरोप गलत हैं,क्योंकि उनका नाम कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू ने जिन योजनाओं पर कार्य करने के लिए कहा है, उन सभी पर तेजी है। पलामू, गढ़वा में जो योजनाएं हाल में शुरू की गई हैं, वह गठबंधन सरकार की प्राथमिकता में हैं। हमारी सरकार किसानों को खेती के लिए सिंचाई की व्यवस्था से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

सोमवार को रांची में कैबिनेट की बैठक के बाद चंपई सोरेन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अमानवीय स्थिति में रखा जा रहा है, ऐसी बातें सुनी जा रही हैं। हम पहले ही कह चुके हैं कि हेमंत बाबू पर जो आरोप लगे हैं, उसमें उनका नाम कहीं नहीं है। इसके अलावा उन्होंने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र पर कहा कि सरकार गठन में वक्त लगा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समय कम होने की वजह से छोटा सत्र आहूत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह आज यानि मंगलवार को दुमका जा रहे हैं,जहां अबुआ आवास के आवेदकों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। अबुआ आवास में विसंगतियां या जानबूझकर अनियमितता करने वालों के ऊपर खिलाफ कार्रवाई होगी।
ज्ञात हो कि झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अमानवीय तरीके से तहखाने में रखने का आरोप ईडी पर लगाया है। महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि जहां हेमंत सोरेन को रखा गया है, वहां हवा और रोशनी नहीं आती, यह अमानवीय तरीका है।
यह भी पढ़ें झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का किया तबादला












Click it and Unblock the Notifications