Corona से बचने के लिए जामताड़ा के गांव में मुस्लिम लोगों ने मुंडवाया सिर, न सैलून जाएंगे न पार्लर
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के कास्ता गांव के पुरुषों ने एक सराहनीय कदम उठाया है। स्थानीय लोगों ने कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए मुंडन करवा लिया है। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी ने मुंडन करवाया है। इस मुस्लिम समुदाय के गांव के लोगों ने ब्लेड के जरिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुंडन करवा लिया।लोगों का मानना है कि सैलून और पार्लर जाने से कोरोना फैल सकता है।

सैलून में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा और नाई के जरिए उपयोग किए जाने वाला उस्तरा, वहां की कुर्सियां और दूसरे सामान से कोरोना फैल सकता है। इसी बात को खास ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और इसे फैलने से रोकने के लिए अपना मुंडन करवाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक वह गांव में ही एक-दूसरे के सहयोग से मुंडन करेंगे।
लॉकडाउन में ना नाई के पास जाएंगे और ना ही किसी सैलून या पार्लर में बाल कटवाएंगे। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 1,553 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 17,265 तक पहुंच चुकी है। इनमें 14,175 एक्टिव केस हैं, 2,547 लोग ठीक हो चुके हैं और 543 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि सोमवार से देश के उन इलाकों में लॉकडाउन से थोड़ी राहत दी जी रही है, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं।
गोवा में कुल 7 मामले सामने आए और गोवा अब कोरोना मुक्त हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में 39 मामले आए, 16 ठीक हुए एक की मौत हो गई। पुडुचेरी में 7 केस आए, 3 ठीक हुए। झारखंड में 42 केस आए, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। मेघालय में भी 11 केस दर्ज किए गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मणिपुर और त्रिपुरा दोनों जगह दो-दो केस आए थे और दोनों ठीक हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 मामले सामने आए हैं और सिक्किम अबतक इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications