Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने कायम किया कानून का राज, मानव तस्करों पर बीते 4 वर्ष से लगा अंकुश
Jharkhand: दिल्ली में मानव तस्करों से साहिबगंज की 19 लड़कियां मुक्त करवाई गई हैं। झारखंड पुलिस द्वारा दो मानव तस्करों को पकड़ा गया है। बरामद दस्तावेज के आधार पर 19 लड़कियों को मुक्त करवाया गया है,जिनमे 12 से 15 साल के बीच की 14 बच्चियां और पांच लड़कियां 18 वर्ष से ज्यादा की पाई गईं हैं। सभी झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की रहने वाली हैं। इन्हें नई दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से अभियान चलाकर मुक्त कराया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस कार्य में झारखंड पुलिस को झारखंड भवन, नई दिल्ली और दो स्थानीय एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक वीरेंद्र कुमार एवं रेस्क्यू फाउंडेशन के अक्षय पांडे ने काफी सहायता की। सीएम सोरेन के सोशल मीडिया हेंडल पर इस संबंध में पोस्ट करके लिखा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मानव तस्करों पर विगत 4 वर्ष से लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।
इस कड़ी में एक बार फिर से नई दिल्ली से दो मानव तस्कर को गिरफ्तार कर झारखण्ड के साहिबगंज स्थित बोरियो प्रखंड निवासी 14 नाबालिग सहित 19 युवतियों को मुक्त कराया गया।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, सियासी गलियारों कई प्रकार की चर्चाएं












Click it and Unblock the Notifications