झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, सियासी गलियारों कई प्रकार की चर्चाएं
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच चार्टर प्लेन से दिल्ली पहुंच गए हैं। रांची स्थित राजभवन के बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को बीच में छोड़कर उनके अचानक दिल्ली जाने की खबर ने सियासी अटकलों को हवा दे दी हैं। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से 29 से 31 के बीच पूछताछ के लिए वक्त मांगा है।

बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए भी लोकपाल की कार्यवाही में दखल देने से इंकार कर दिया है। इन प्रकरणों ने हेमंत सोरेन और जेएमएम की दिक्कते बढ़ा दी है। दरअसल,अगस्त 2020 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत संबंधी दस्तावेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इन्ही शिकायतों के आधार पर लोकपाल में मामला चल रहा है।
बहरहाल चर्चा है कि सितंबर 2022 में शिबू सोरेन ने लोकपाल की कार्यवाही के साथ ही निशिकांत के शिकायत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, किंतु कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली। ऐसे में यह बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी और लोकपाल के मामलों में अपने अधिवक्ताओं से कानूनी राय ले सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन 29 जनवरी को जमशेदपुर और 31 जनवरी को गिरिडीह दौरे पर होंगे।
यह भी पढ़ें सीएम हेमंत सोरेन का युवा शक्ति से आह्वान, आइये झारखंड का नवनिर्माण करें












Click it and Unblock the Notifications