Jharkhand: भीषण गर्मी व लू के कारण केजी से आठवीं तक के स्कूलों में 17 जून तक अवकाश घोषित
राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान, यूपी, एमपी, झारखंड आदि भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लू ने भी हलकान कर रखा है।
इन दिनों झारखंड में सूरज आग बरसा रहा है। दिन उगने के साथ भी तपिश से लोग परेशान हैं।
झारखंड में भीषण गर्मी और लू चलने के कारण सरकार ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में 17 जून तक के लिए अवकाश घोषित किया है।

झारखंड सरकार के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू चलने के कारण सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में कक्षा केजी से कक्षा आठ की कक्षाओं की 17 जून तक छुट्टी की जाती है।
कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होगी। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications