झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को लिखा पत्र, 'सरना' कोड लागू करने की मांग की

Hemant Soren Demands Implementation Sarna Code: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है। उन्होंने झारखंड के लोगों के लिए यह मांग की है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर 'सरना' कोड लागू करने की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि हम आदिवासी समाज के लोग प्राचीन परंपराओं और प्रकृति के उपासक हैं। पेड़ों, पहाड़ों की पूजा और जंगलों को संरक्षण देने को ही अपना धर्म मानते हैं।

झारखंड: हेमंत सोरेन ने सरना कोड लागू करने की मांग की
Photo Credit:

उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। झारखंड प्रदेश जिसका मैं प्रतिनिधित्व करता हूं, एक आदिवासी बहुल राज्य है। जहां इनकी संख्या एक करोड़ से अधिक है। झारखंड की एक बड़ी आबादी 'सरना' धर्म को मानने वाली है। इस प्राचीनतम सरना धर्म का जीता जागता ग्रंथ स्वयं जल, जंगल, जमीन और प्रकृति है। सरना धर्म की संस्कृति पूजा-पद्धति आदर्श एवं मान्यताएं प्रचलित सभी धर्मों से अलग है।

उन्होंने आगे लिखा कि झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से अपने धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में प्रकृति, पूजक, आदिवासी और सरना धर्मवलंबियों को शामिल करने की मांग को लेकर संघर्षरत है। प्रकृति पर आधारित आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व की रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है।

सीएम सोरेन ने कहा कि आज आदिवासी सरना धर्म की मांग इसलिए उठ रही है ताकि प्रकृति का उपासक यह आदिवासी समुदाय अपनी पहचान के प्रति आश्वस्त हो सके। आदिवासी समुदाय में भी कई ऐसे समूह हैं, जो विलुप्ति के कगार पर हैं। सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर इनका संरक्षण नहीं किया गया। इनकी भाषा संस्कृति के साथ-साथ इनका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार का बड़ा कदम, भूमिहीन आदिवासियों को वन पट्टा देंगे सीएम हेमंत सोरेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+