झारखंड: सरकारी स्कूलों के लिए पहली बार बना एकेडमिक कैलेंडर, राज्य स्तर पर किया गया है तैयार
रांची। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए पहली बार राज्य स्तर पर एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया है। JCERT ने 2021-2022 सेशन के लिए तैयार किए गए इस कैलेंडर में पढ़ाई के साथ-साथ पूरे साल स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, खेलकूद व अन्य गतिविधियों की तिथि भी निर्धारित कर दी गई हैं।

इन कक्षाओं के लिए अलग से तैयार किया गया है कैलेंडर
जानकारी के मुताबिक, यह एकेडमिक कैलेंडर फरवरी के अंत तक जारी कर दिया जायेगा और सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों को भी उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके अलावा बच्चों को दी जाने वाली किताबों के आखिर पेज पर कैलेंडर की जानकारी दी जाएगी। कैलेंडर में स्कूलों का रूटीन भी तैयार किया गया है। एक समान रूटीन से स्कूलों में पढ़ाई होगी। पहली कक्षा, आठवीं, हाईअर और 12वीं कक्षा वाले विद्यालय के लिए अलग-अलग कैलेंडर तैयार किया गया है।
आपको बता दें कि अभी तक फिलहाल स्कूल स्तर पर स्कूलों का रूटीन तैयार किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications