झारखंडः गिरिडीह में कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डुमरी-गिरिडीह सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जोड़ा पहाड़ी के पास गुरुवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के आसपास एक कार और बाइक के बीच में हुआ। इससे बाइक सवार तीन एवं कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की मौत सदर अस्पताल पहुंचने पर हुई।

jharkhand giridih road accident 5 people died

कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में इसकी आवाज सुनाई पड़ी। सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे एक युवक के शव को बहुत मुश्किल से निकाला जा सका। मृतकों की शिनाख्त बाइक सवार बेनीलाल हांसदा, पतिया टुडू, सोमरा टुडू एवं कार चला रहे मो. असलम क रूप में हुई है। वहीं कार पर सवार एक अन्य मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

jharkhand giridih road accident 5 people died

असलम पचंबा थाना अंतर्गत विशनुपर का निवासी था। जबकि बाकी तीनों मृतक पीरटांड़ थाना अंतर्गत कमलासिंघा गांव के रहने वाले थे। शाम करीब साढ़े चार बजे तक असलम के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए थे। असलम के साथ मृत युवक के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पीरटांड़ के कमलासिंघा के नायक टुडू का इलाज कर वहां के पांच युवक गिरिडीह से दो बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोड़ा पहाड़ी के पास तेज रफ्तार से डुमरी की तरफ से आ रही कार ने उनमें से एक बाइक को तो बचा लिया लेकिन दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसा की सूचना पाकर एसडीओ प्रेरणा दीक्षित, सीओ रवींद्र कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। बेनीलाल हांसदा, पतिया टुडू, असलम समेत चारों शवों को तुरंत उठवाकर सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद बुरी तरह से जख्मी सोमरा टुडू को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+