'सोनिया-राहुल जवाब दें, क्या घुसपैठियों को ₹450 में सिलेंडर देने से सहमत हैं?', शिवराज सिंह चौहान पूछा सवाल
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर के ''घुसपैठियों को ₹450 में सिलेंडर'' देने के वादे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया है, उन्होंने पूछा है कि क्या कांग्रेस गुलाम अहमद मीर के बयान का समर्थन करती है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: 'BJP की नजर में घुसपैठिए मुसलमान है', गैस सिलेंडर के वादे पर अब हेमंत की पार्टी JMM ने दिया जवाब
गुलाम अहमद मीर ने चुनावी रैली में कहा था, "हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम 1 दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा...चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिए हों- यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य कारण पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया जाएगा।''
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: 'घुसपैठियों को गैस सिलेंडर, कांग्रेस ने दिखा दिया वो देश के साथ खेल रहे हैं', भड़के PM मोदी
शिवराज सिंह चौहान बोले- घुसपैठिए इंडी गठबंधन का वोट बैंक हैं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी ने बयान दिया कि कांग्रेस सरकार में आते ही घुसपैठियों को ₹450 में गैस सिलेंडर देगी। इस बयान से दो बातें स्पष्ट होती हैं, झारखंड में घुसपैठिए हैं, घुसपैठिए इंडी गठबंधन का वोट बैंक हैं।''
शिवराज सिंह चौहान बोले- क्या अवैध घुसपैठियों का पालन-पोषण कांग्रेस का एजेंडा है?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''आज मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी से जवाब चाहता हूं, वह जवाब दें? क्या वो अपने नेता गुलाम अहमद मीर के घुसपैठियों को ₹450 में गैस सिलेंडर देने के बयान से सहमत हैं? क्या अवैध घुसपैठियों का पालन-पोषण कांग्रेस का एजेंडा है? क्या झारखंड के संसाधनों पर घुसपैठियों का अधिकार है?''
शिवराज सिंह चौहान ने आगे पूछा, ''क्या आदिवासियों की जमीनें छीनने वाले, उनकी माताओं-बहनों और बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले घुसपैठियों के साथ कांग्रेस-JMM का गठबंधन है? क्या सत्ता पाने की हवस में JMM-कांग्रेस झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को अवैध घुसपैठियों के पास गिरवी रख रही है? क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने वोट के बदले, अवैध घुसपैठियों के साथ कोई सौदेबाजी की है? JMM और कांग्रेस इसका जवाब दे, झारखंड की जनता इसका जवाब चाहती है।''
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में सभी को मिलेगा 450 में LPG सिलेंडर, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं', कांग्रेस के वादे पर भड़की BJP












Click it and Unblock the Notifications