झारखंड की इन 3 सीटों पर INDIA ब्लॉक में होगा 'दोस्ताना मुकाबला', मरांडी की सीट पर बनाया मास्टर प्लान!

Jharkhand Election 2024: झारखंड में इंडिया ब्लॉक के गठबंधन सहयोगी आगामी विधानसभा चुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर "दोस्ताना मुकाबला" करेंगे। इनके नेताओं ने यह जानकारी दी है। इन तीनों सीटों में से एक है धनवार विधानसभा सीट। इस सीट से भाजपा की टिकट पर बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं।

झामुमो और भाकपा-माले ने धनवार विधानसभा सीट पर दोस्ताना लड़ाई का फैसला किया है। धनवार सीट पर झामुमो ने भी अपना उम्मीदवार उतारा हैऔर भाकपा-माले ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं दो अन्य सीट छतरपुर और बिश्रामपुर सीटों पर भी दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस और राजद दोस्ताना लड़ाई का फैसला किया है।

Jharkhand Election 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: ₹2100 हर महीने से लेकर ₹1 की स्टांप ड्यूटी तक, BJP के 25 'चुनावी संकल्प पत्र' में क्या-क्या है?

इंडिया ब्लॉक में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है?

झामुमो ने 43 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस ने 30 सीटों पर, राजद ने छह सीटों पर और भाकपा-माले ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने संवाददाताओं से कहा, "झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले संयुक्त रूप से इंडिया ब्लॉक के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार को छोड़कर गठबंधन में सभी सीटों के लिए सीटों के बंटवारे की व्यवस्था तय हो गई है। झामुमो ने धनवार सीट पर भाकपा-माले के साथ दोस्ताना मुकाबला करने का फैसला किया है।"

राजद और कांग्रेस ने छतरपुर और बिश्रामपुर सीटों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पांडे ने कहा, "दोनों सीटों पर मुद्दे को सुलझाने के लिए अभी भी चर्चा चल रही है। हमें उम्मीद है कि एक-दो दिन में नतीजा सामने आ जाएगा।" उन्होंने कहा कि राजद को छह सीटें दी गई हैं, जबकि भाकपा-माले को इंडिया ब्लॉक के तहत तीन सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: JMM और BJP की सीधी भिड़ंत के लिए मैदान तैयार, कौन किस मुद्दे पर मांग रहा है वोट

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वे संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और फिर से इंडिया गठबंधन सरकार बनाएंगे। इंडिया ब्लॉक ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा नहीं की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 19 अक्टूबर को कहा था कि इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव के दोनों चरणों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 81 विधानसभा सीटों के लिए 1,211 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा बेवजह नहीं है, हिला देने वाले हैं ये तथ्य, क्यों सोयी रही सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+