झारखंड चुनाव: ₹2100 हर महीने से लेकर ₹1 की स्टांप ड्यूटी तक, BJP के 25 'चुनावी संकल्प पत्र' में क्या-क्या है?
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार 03 नवंबर को रांची में एक कार्यक्रम में भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने झारखंड के 25 साल पर भाजपा के 25 संकल्प पत्र जारी किया है।
इस घोषणा पत्र में झारखंड की जनता के लिए भाजपा ने 25 वादे किए हैं। जिसमें गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने मिलेंगे। एक रुपये में स्टांप ड्यूटी भी करने का वादा किया गया है। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

ये भी पढ़ें- 'महिलाओं को 2,100 रुपये हर महीने, 2 मुफ्त सिलेंडर', अमित शाह ने झारखंड भाजपा का संकल्प पत्र किया जारी
वहीं साल में दो सिलेंडर फ्री भी मिलेगा। अमित शाह ने कहा है कि झारखंड में यूसीसी आएगा लेकिन इससे आदिवासी समुदाय को बाहर रखा जाएगा। आइए जानें भाजपा ने झारखंड वासियों के लिए क्या 25 चुनावी वादें किए हैं।
BJP manifesto Sankalp Patra: BJP के 25 'चुनावी संकल्प पत्र' में क्या-क्या है?
🔴 1. BJP के 'चुनावी संकल्प पत्र' में झारखंड के 25 साल पर भाजपा के 25 संकल्प का जिक्र है। इसमें गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 मिलेंगे।
🔴2. लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 में गैस सिलेंडर देने का वादा। साल में दो सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त देने का वादा।
🔴 3. BJP के 'चुनावी संकल्प पत्र' में युवाओं को करियर में मदद के लिए 2 वर्षों तक प्रति माह 2,000 की प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया गया है।
🔴 4. 21 लाख परिवारों को अपना पक्का घर देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही मुफ्त बालू और नल कनेक्शन का उपहार भी दिया जाएगा।
🔴 5. भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठियों को रोकने और कब्जाई गई जमीनों को वापस लौटाने के लिए सख्त कानून लागू होगा।
🔴 6. महिलाओं के लिए सिर्फ ₹1 की स्टांप ड्यूटी की जाएगी। यानी जमीन रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को सिर्फ एक रुपये स्टांप ड्यूटी देनी होगी।
🔴 7. भाजपा ने वादा किया है कि बीएड, नर्सिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। वहीं निजी संस्थानों में ट्यूशन फीस भी माफ की जाएगी।
🔴 8. भाजपा ने वादा किया है कि झारखंड में विस्थापन से पहले पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पुनर्वास आयोग का गठन करेंगे।
🔴 9. भाजपा ने कहा है कि आदिवासी संस्कृति को पुनर्स्थापित और प्रोत्साहित करने के लिए सिद्धो-कान्हो शोध केंद्र स्थापित करेंगे।
🔴 10. फूलो-झानो पढ़ो बिटिया योजना के तहत गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।
🔴 11. मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को 6 पोषण किट और ₹21,000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
🔴 12. भाजपा ने कहा है कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे।
🔴 13. भाजपा ने कहा है कि दो साल के भीतर नक्सलवाद का खात्मा करेंगे।
🔴 14. भाजपा ने कहा है कि मुखियाओं का वेतन दोगुना कर ₹5000 करेंगे।
🔴 15. झारखंड को 2027 तक मानव तस्करी मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा की शुरूआत की जाएगी।
🔴 16. कृषक सु-नीति के तहत ₹3,100 प्रति क्विंटल तक धान की खरीदी जाएगी। 5 एकड़ तक की भूमि पर ₹5,000 प्रति एकड़ के लिए कृषि आशीर्वाद योजना लागू की जाएगी।
🔴 17.भाजपा ने वादा किया है कि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था यथावत जारी रखेंगे। ओबीसी के लिए 27% आरक्षण बरकरार रहेगा।
🔴 18. डायमंड क्वॉड्रिलैटरल एक्सप्रेसवे का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25,000 किमी सड़कों का निर्माण, हर जिला मुख्यालय को राजधानी रांची से जोड़ने के लिए रेल नेटवर्क का विस्तार करेंगे।
🔴 19. भाजपा ने कहा है कि राज्य से बाहर रहने वाले झारखंडियों की सहूलियत के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों में झारखंड जोहार भवन का निर्माण करेंगे।
🔴 20. भाजपा ने कहा है कि वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के लिए ₹2,500 तक मासिक पेंशन लागू की जाएगी।
🔴 21. ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए MSP में अरहर और मड़ुआ को शामिल कर, आदिवासी ब्लॉकों में प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का वादा किया गया है।
🔴 22. भाजपा ने कहा है कि आदिवासी समुदाय को समान नागरिक संहिता (UCC) के दायरे से रखेंगे बाहर, PESA कानून से मुखियाओं एवं पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाएंगे।
🔴 23. भाजपा ने कहा है कि झारखंड को कौशल विकास के हब के रूप में विकसित करेंगे।
🔴 24. भाजपा ने वादा किया है कि झारखंड को पर्यटन का हब बनाने के लिए आदिवासी सर्किट, इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास करेंगे।
🔴 25. झारखंड इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग (JIST) कार्यक्रम शुरू कर 5 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और ₹1 लाख की वित्तीय साहयता प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications