झारखंड चुनाव 2024: 15 साल बाद BJP को सबसे कम सीटें, लेकिन वोट शेयर के मामले पर JMM से निकली आगे
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक फिर से सरकार बनाने जा रही है। इंडिया ब्लॉक ने 81 में से 56 सीटें जीती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए 24 सीटों पर सिमट गई लेकिन वोट शेयर के मामले में भाजपा ने हेमंत सोरेन की जेएमएम को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 15 सालों में ये भाजपा का झारखंड में सबसे खराब प्रदर्शन है।
अगर भाजपा के प्रदर्शन की बात करे तो 2019 के मुकाबले इस चुनाव में उन्हें 4 सीटें कम मिली हैं। भाजपा की सबसे बड़ी हार आदिवासी सीटों पर हुई है। भाजपा 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में से सिर्फ एक सरायकेला ही जीत पाई है। 2019 में पार्टी यहां 2 सीटें जीत पाई है। इस बार एनडीए में आजसू और बाबूलाल मरांडी के आने का भी कोई फायदा नहीं हुआ है।

झारखंड में BJP को मिली हार, लेकिन वोट शेयर के मामले में आगे
झारखंड में जेएमएम ने 34, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4 और सीपीआई (एमएल) ने 2 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 21, आजसू ने 1 और एलजीपी ने 1 सीट जीती। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने कुल 56 सीटें जीतीं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटें जीतीं।
झारखंड में बीजेपी का वोट शेयर जेएमएम से ज्यादा रहा है। बीजेपी ने 66 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 33.18 प्रतिशत वोट मिले, जबकि जेएमएम को 23.44 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का वोट शेयर 15.56 प्रतिशत रहा। वहीं अन्य को 14.11 फीसदी वोट मिले हैं। आजसू को 3.54% वोट मिले हैं। माकपा को 1.89% वोट मिले हैं। जेडीयू को 0.81%, वोट शेयर मिला है। नोटा को 1.27% वोट मिले हैं।
15 सालों में झारखंड में भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन
साल 2005 में 30 सीट मिले थे और 23.6% वोट शेयर था। वहीं 2009 में 18 सीट मिले थे और 20.1% वोट शेयर था। 2014 में 37 सीटें जीती थी और 33.18% वोट शेयर थे। 2019 में 25 सीटें जीती थी और 33.8% वोट शेयर था।












Click it and Unblock the Notifications