'गारंटी है, UCC से आदिवासी को नहीं होगी परेशानी, कांग्रेस फैला रही है भ्रम', दुमका में अमित शाह ने भरी हुंकार
Jharkhand Vidha Sabha Chunav 2024: झारखंड में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होना है। 23 को नतीजे आएंगे। 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार 16 नवंबर को दुमका विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।
अमित शाह ने कहा, ''जेएमएम और कांग्रेस, झारखंड में अफवाह फैला रहे हैं कि UCC आएगी तो आदिवासियों को परेशानी होगी। आदिवासी भाई-बहनों चिंता मत करो, UCC में आपको शामिल नहीं किया जाएगा। UCC से आपको कोई परेशानी नहीं होगी।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: दूसरे चरण में इन 28 सीटों पर INDIA बनाम NDA में सीधा मुकाबला, सोरेन परिवार की सांख दांव पर
'हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठियों को बसाने में लगी है'
अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के विकास की जगह घुसपैठियों को बसाने में लगी हुई है। भाजपा के आते ही सभी घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाला जाएगा।
अमित शाह ने कहा, ''जेएमएम और कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया, जिस कारण से यहां के आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या दोनों कम हो रही है। झारखंड में एक बार आप भाजपा की सरकार बना दो, हम एक-एक घुसपैठिए को यहां से बाहर निकालने का काम करेंगे।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav: झारखंड में महिला बनेंगी किंगमेकर, पलट सकती हैं बाजी, पहले चरण के वोट प्रतिशत ने बढ़ाई टेंशन
अमित शाह बोले- 'झारखंड को बनाने का काम अटल जी ने किया, सवांरने का काम मोदी कर रहे हैं'
अमित शाह ने कहा, ''झारखंड को बनाने का काम भाजपा के महान नेता, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया और अब झारखंड को सवांरने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।''
अमित शाह ने कहा, ''कल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती थी। दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई, जिसका हेमंत बाबू विरोध करते हैं। 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। इसके साथ ही मोदी जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बन रही है और ये कमेटी प्रयास करेगी कि ये पूरा साल (बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती) आदिवासी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाए।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कौन हैं जयराम महतो? BJP और JMM को क्यों है उनकी पार्टी से खतरा?
अमित शाह बोले- 'कांग्रेस सरकार ने झारखंड को उसका अधिकार नहीं दिया'
अमित शाह ने कहा, ''संथाल की पवित्र भूमि के कारण ही आज झारखंड राज्य अस्तित्व में आया है। जब आप झारखंड के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब आप पर गोलियां और लाठियां बरसाई गईं। कांग्रेस सरकार ने झारखंड को उसका अधिकार नहीं दिया और आज मुख्यमंत्री बनने के लिए हेमंत जी उसी कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications