Jharkhand Chunav: दूसरे चरण में इन 28 सीटों पर INDIA बनाम NDA में सीधा मुकाबला, सोरेन परिवार की सांख दांव पर
Jharkhand Vidha Sabha Chunav 2024: झारखंड में दूसरे चरण में संथाल परगना और कोयलांचल के 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। 38 सीटों में 18 कोयलांचल और 18 संथाल परगना की सीट है। इसमें से 28 सीटों पर इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए में सीधा मुकाबला है।
वहीं इन 28 सीटों में से 15 सीटों पर कांटे की टक्कर हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। वहीं 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में कांग्रेस को 31 सीट तो मिल गई लेकिन अब कमजोर पड़ा चुनाव प्रचार, हेमंत सोरेन की JMM अब परेशानी में
वहीं दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की सांख भी दांव पर लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में हैं।
वहीं शिबू सोरेन परिवार के कई नेता भी चुनावी मैदान में हैं। बरहेट से खुद सीएम हेमंत सोरेन, दुमका से शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा की टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं शिबू सोरेन की छोटी बहू और हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से जेएमएम की उम्मीदवार हैं।
दूसरे चरण में 5 मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी, बरहेट से खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, डुमरी से बेबी देवी और महगामा से दीपिका पांडेय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Exclusive:'हेमंत राज में सब अवैध, राहुल मांगे माफी', बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ से लेकर सरना धर्म पर क्या कहा?
इन 29 विधानसभा सीटों पर INDIA बनाम NDA में सीधा मुकाबला
- 1. राजमहल सीट: अनंत ओझा( भाजपा) vs एमटी राजा (झामुमो)
- 2. बोरियो सीट: लोबिन हेंब्रम, भाजपा vs धनंजय सोरेन झामुमो
- 3. बरहेट सीट: हेमंत सोरेन, झामुमो vs जी हेंब्रम भाजपा
- 4. लिट्टीपाड़ा सीट: हेमलाल मुर्मू, झामुमो, vs बाबूधन मुर्मू, भाजपा
- 5. पाकुड़ सीट: निशहत आलम, कांग्रेस vs अजहर इसलाम, आजसू
- 6. महेशपुर सीट: स्टीफन मरांडी, झामुमो vs नवीन हेंब्रम, भाजपा
- 7. शिकारीपाड़ा सीट: आलोक सोरेन, झामुमो VS पारितोष सोरेन, भाजपा
- 8. नाला सीट: रबींद्रनाथ महतो, झामुमो VS माधवचंद्र महतो, भाजपा
- 9. जामताड़ा सीट: सीता सोरेन, भाजपा VS इरफान अंसारी, कांग्रेस
- 10. दुमका सीट: बसंत सोरेन, झामुमो VS सुनील सोरेन, भाजपा
- 11. जामा सीट: लुईस मरांडी, झामुमो VS सुरेश मुर्मू भाजपा
- 12. जरमुंडी सीट: बादल, कांग्रेस VS देवेंद्र कुंवर भाजपा
- 13. मधुपुर सीट: हफीजुल हसन, झामुमो VS गंगा नारायण सिंह, भाजपा
- 14. सारठ सीट: रणधीर सिंह, भाजपा VS चुन्ना सिंह, झामुमो
- 15. देवघर सीट: नारायण दास, भाजपा VS सुरेश पासवान, राजद
- 16. पोड़ैयाहाट सीट: प्रदीप यादव, कांग्रेस VS देवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा
- 17. गोड्डा सीट: अमित मंडल, भाजपा VS संजय यादव, राजद
- 18. महगामा सीट: दीपिका पांडेय, कांग्रेस VS अशोक भगत, भाजपा
- 19. बगोदर सीट: विनोद सिंह, माले VS नागेंद्र महतो, भाजपा
- 20. जमुआ सीट: मंजू देवी, भाजपा VS केदार हाजरा, झामुमो
- 21. गांडेय सीट: कल्पना सोरेन, झामुमो VS मुनिया देवी, भाजपा
- 22. गिरिडीह सीट: सुदिव्य कुमार, झामुमो VS निर्भय शाहाबादी, भाजपा
- 23. बोकारो सीट: बिरंची नारायण, भाजपा VS श्वेता सिंह, कांग्रेस
- 24. चंदनकियारी सीट: अमर बाउरी, भाजपा VS उमाकांत रजक, झामुमो
- 25. सिंदरी सीट: तारा देवी, भाजपा VS चंद्रदेव महतो, माले
- 26. निरसा सीट: अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा VS अरुप चटर्जी माले
- 27. धनबाद सीट: राज सिन्हा, भाजपा VS अजय दूबे कांग्रेस
- 28. झरिया सीट: पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस VS रागिनी सिंह, भाजपा
- 29. बाघमारा सीट: शत्रुघ्न महतो, भाजपा VS जलेश्वर महतो, कांग्रेस
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कौन हैं जयराम महतो? BJP और JMM को क्यों है उनकी पार्टी से खतरा?












Click it and Unblock the Notifications