कौन हैं ट्रांसजेंडर नगमा रानी, जो हटिया में BJP-कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, भावुक कर देगी कहानी

Jharkhand Chunav 2024:आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों में हटिया सीट से 35 वर्षीय ट्रांसजेंडर नगमा रानी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, उनका मुकाबला भाजपा के नवीन जायसवाल और कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव से है।

शिक्षा और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के संघर्षों और गरीबों की "दयनीय" स्थिति से प्रेरित होकर रानी ने राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया और 23 अक्टूबर को एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हटिया उन 43 विधानसभा सीटों में से एक है, जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिसमें 30 उम्मीदवारों ने सीट से नामांकन पत्र दाखिल किए।

transgender Nagma Rani

नगमा रानी ने बताया क्यों राजनीति में आने का किया फैसला?

नगमा रानी ने कहा, "हम सड़कों पर समय बिताते हैं और घर-घर जाते हैं। मुझे निम्न आय वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा और नौकरियों के लिए संघर्ष करते हुए देखकर दुख होता है। निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे या स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया गया है। इसने मुझे राजनीति में शामिल होने और बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।"

बिहार की रहने वाली हैं नगमा रानी, ग्रजुएट तक की है पढ़ाई

मूल रूप से बिहार की रहने वाली रानी का पालन-पोषण रांची में उनकी गुरु संगीता नाग किन्नर ने किया। रानी ने पीटीआई को बताया, "मेरे माता-पिता ने मुझे थर्ड-जेंडर होने के कारण छोड़ दिया था, जिसके बाद से मैं बचपन से ही रांची में रहती हूँ।"

उन्होंने बताया कि पहले बिहार में माता-पिता अक्सर थर्ड-जेंडर बच्चों को घर पर नहीं रखते थे, लेकिन स्वीकार्यता बढ़ने के साथ यह रवैया बदल रहा है।

बिहार पुलिस में शामिल होना चाहती थी नगमा रानी

बिहार के मगध विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक, रानी बिहार पुलिस में शामिल होना चाहती थी। उन्होंने बताया, "मैंने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन मेरी उम्र के कारण इसे अस्वीकार कर दिया गया। उस समय, फॉर्म में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कोई अलग श्रेणी नहीं थी।"

रानी ने कहा, "मुझे पढ़ना पसंद था, लेकिन सामाजिक बाधाओं ने मुझे नियमित कक्षाओं में जाने से रोक दिया। इसलिए दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। रानी वर्षों से समाज सेवा में शामिल हैं, अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा दूसरों की मदद के लिए दान करती हैं।

जीतने पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए क्या करेंगी नगमा रानी?

उन्होंने कहा, "अगर मैं जीतती हूं, तो मैं न केवल निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करूंगी कि झारखंड के योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।"

हटिया निर्वाचन क्षेत्र में 4,46,372 मतदाता हैं, जिनमें 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ अपने मुकाबले के बारे में रानी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में दोनों राष्ट्रीय दलों के प्रदर्शन को देखा है।

उन्होंने कहा, "मैंने समुदाय से भारी समर्थन और प्रोत्साहन मिलने के बाद उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया। मैं अपने लिए नहीं बल्कि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए चुनाव लड़ रही हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+