Jharkhand Election 2024: PM मोदी आज झारखंड में भरेंगे हुंकार, गढ़वा और चाईबासा में करेंगे चुनावी रैली

Jharkhand Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 04 नवंबर को चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में गढ़वा और चाईबासा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद 10 नवंबर को भी झारखंड आ सकते हैं।

पीएम मोदी की आज की पहली रैली गढ़वा में और दूसरी रैली चाईबासा में होगी। भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे फिर वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे। जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी रांची आएंगे फिर वहां से चाईबासा जाएंगे।

PM Modi Jharkhand Visit

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: ₹2100 हर महीने से लेकर ₹1 की स्टांप ड्यूटी तक, BJP के 25 'चुनावी संकल्प पत्र' में क्या-क्या है?

पीएम मोदी चाईबासा दोपहर करीब 2.30 बजे तक पहुंचेंगे, जहां वह रैली को संबोधित करने करेंगे। झारखंड के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम और झारखंड चुनाव के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के बाद PM मोदी का ये दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा रविवार 03 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा के घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद हो रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में विभिन्न मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी वादों की रूपरेखा दी है।

घोषणापत्र में अमिक शाह ने झारखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की भाजपा की प्रतिबद्धता की घोषणा की, साथ ही बांग्लादेश से "घुसपैठियों" को बाहर निकालने का वादा किया। भाजपा ने ऐसे घुसपैठियों द्वारा कब्जा की गई सभी जमीनों को आदिवासी समुदायों को वापस करने की भी कसम खाई, यह कदम स्थानीय आबादी के साथ मजबूती से जुड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: ₹2100 हर महीने से लेकर ₹1 की स्टांप ड्यूटी तक, BJP के 25 'चुनावी संकल्प पत्र' में क्या-क्या है?

इसके अलावा, भाजपा ने 21 लाख परिवारों को पक्के घर और नल के पानी की सुविधा देने का वादा किया है। पार्टी ने रोजगार सृजन को बढ़ावा देने का वादा किया है, जिसमें 287,000 सरकारी नौकरियां और 500,000 स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की योजना है। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध होंगे, जिसमें सालाना दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये हर महीने महिलाओं को देने का वादा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+