Jharkhand Election: झामुमो की पहली कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, हेमंत सोरेन, कल्पना को कहां से मिला टिकट?
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 35 नाम शामिल हैं,जिसमें सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा कई दिग्गज जेएमएम नेताओं का नाम शामिल है।
मंगलवार देररात जारी कैंडिडेट्स लिस्ट के मुताबिक, हेमंत सोरेन को बरहेट सीट और कल्पना सोरेने को गांडेय सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी जिन 35 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है उनमें बरहेट, गांडेय के अलावा राजमहल, बोरियो, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, दुमका, मधुपुर, सारठ, गिरडीह, डुमरी, चंदनक्यारी, टुंडी, बहरागोड़ा, घाटशिला, पुटका, जुगलसाई, ईचागढ़, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, गुमला, लातेहार, गढ़वा, जमुआ, भवनाथपुर, सिमरिया, सिल्ली, बरकट्टा, धनवार और लिट्टीपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

जेएमएम ने चाईबासा से दीपक बिरुवा, राजमहल से एमटी राजा, घाटशिला से रामदास सोरेन, लातेहार से वैद्यनाथ राम, टुण्डी से मथुरा प्रसाद महतो और दुमका से बसंत सोरेन को मौका दिया है।
बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। उन्हें दुमका से दूसरी बार जेएमएम ने मौका दिया है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी बरहेट के साथ दुमका सीट से हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट को रखने का फैसला लिया और दुमका से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में बसंत सोरेन को पहली बार जीत मिली।
यहां देखें पूरी लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications