दुमकाः मसानजोर डैम में पलटी नाव, पांच लापता लोगों में से तीन की मिली लाश

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थानाक्षेत्र के कठलिया गांव के पास मसानजोर डैम में गुरुवार की शाम को नाव पलट गई। नाव में कुल 6 लोग सवार थे। इस दौरान एक व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया। जबकि पांच लोग लापता हो गए। इसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पूरी रात लापता लोगों को ढूंढा गया लेकिन किसी की कोई खोज खबर नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार की सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तब जाकर दोपहर में तीन लोगों की लाशें मिली हैं।

jharkhand dumka 5 people missing in masanjor dam

जिनमें महिला, बच्चा और एक पुरुष का शव शामिल है। बाकी दो लापता लोगों की तलाशी जारी है। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं तैर कर खुद की जान बचाने वाले शिवलाल टुडू ने बताया कि नाव पर 6 लोग सवार थे। सभी लोग काठलियाा से बांसजोरा की तरफ जा रहे थे। लेकिन डैम के डूब क्षेत्र में नाव के पहुंचते ही मौसम खराब हो गया। तेज हवा के चलते नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार पांच लोग लापता हो गए।

लापता होने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। सभी लापता लोग मसलिया प्रखंड के बांसजोरा गांव के निवासी हैं। लोगों के साथ-साथ नाव का भी पता नहीं लग पा रहा है। पीड़ित शिवलाल टुडू ने ही बासकीचक पहुंच कर लोगों को घटना की जानकारी दी।

शुक्रवार सुबह से मसलिया प्रखंड के बाघमारा साइट से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है लापता लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। बता दें कि दुमका और मसलिया प्रखंड के मसानजोर डूब क्षेत्र से सटे गांव के लोगों को कहीं भी जाने के लिए नाव की मदद लेनी पड़ती है।

हालांकि प्रशासनिक तौर पर किसी को नाव चलाने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके लोग जान हथेली पर लेकर नाव से न केवल आवागमन करते हैं, बल्कि मछली भी मारते हैं। दुमका प्रखंड के कुमड़ाबाद और मसलिया प्रखंड के मकरमपूर के बीच झारखंड की सबसे लंबे पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इसके निर्माण की गति काफी धीरे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+